Tuesday, November 24, 2026
News:

अधिवक्ता के अपमान पर सड़क पर उतरा अधिवक्ता संघ! नगर निगम गेट पर तालाबंदी, आयुक्त की बेरुखी से शाम तक जारी रहा धरना

Telint टैलेंट इंडिया न्यूज़ 24 वैबसाइट

हसन रशीद चीफ एडिटर-

समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें

कटनीवरिष्ठ अधिवक्ता के अपमान पर सड़क पर उतरा अधिवक्ता संघ! नगर निगम गेट पर तालाबंदी, आयुक्त की बेरुखी से शाम तक जारी रहा धरना
अतिक्रमण प्रभारी मानवेन्द्र सिंह को निलंबित करने की मांग पर दोपहर 12 बजे से धरना, आयुक्त के नहीं पहुंचने पर बढ़ी नाराजगी; अधिवक्ताओं ने कहा—सम्मान से समझौता नहीकटनी। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक जैन के साथ कथित अभद्रता का मामला गुरुवार को नगर निगम में विरोध का बड़ा रूप लेता नजर आया। अतिक्रमण विभाग प्रभारी मानवेन्द्र सिंह पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाते हुए जिला अधिवक्ता संघ ने नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और दोपहर 12 बजे से धरना शुरू कर दिया। शाम तक जारी प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारी को निलंबित करने, अतिक्रमण विभाग के प्रभार से हटाने तथा वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक जैन से माफी मांगने की मांग उठाई।
जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार के विरोध में समूचा अधिवक्ता संघ नगर निगम पहुंचा था। संघ केवल निगम आयुक्त से मुलाकात कर घटना से अवगत कराने और संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करना चाहता था, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी आयुक्त धरना स्थल पर नहीं पहुंचे और न ही प्रदर्शनकारियों से संपर्क किया। उन्होंने निगम प्रशासन की इस बेरुखी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता के सम्मान से जुड़े मामले में प्रशासन का संवेदनशील होना जरूरी है।
नोटिस और आईडी पूछने पर भड़के अधिकारी, अभद्रता का आरोप वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक जैन के अनुसार, उनके घर के बाहर पड़ोसी की कबाड़ दुकान पर नगर निगम का अतिक्रमण अमला सीलबंदी की कार्रवाई करने पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई से पहले नोटिस दिए जाने और मौके पर मौजूद कर्मचारियों की पहचान संबंधी आईडी के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि इस सवाल पर अतिक्रमण प्रभारी मानवेन्द्र सिंह नाराज हो गए और उनसे अभद्रता करते हुए कहा, “तुम हो कौन?”

अशोक जैन ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से उन्हें शराब पीने वाला तक कह दिया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा कि जैन समाज से होने के कारण शराब का सेवन उनके धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों के विपरीत है। ऐसे में सार्वजनिक रूप से इस तरह का आरोप लगाया जाना उनके लिए अपमानजनक था। उन्होंने अधिकारी के साथ मौजूद निजी कर्मचारियों के व्यवहार पर भी आपत्ति जताई।
छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई, बड़े अतिक्रमणों पर सवालधरना स्थल पर अधिवक्ताओं के समर्थन में पहुंचीं समाजसेवी इंद्रा मिश्रा ने नगर निगम के अतिक्रमण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग छोटे फल-सब्जी विक्रेताओं और पथ व्यापारियों पर कार्रवाई करने में तत्पर रहता है, लेकिन शहर में फैले बड़े अतिक्रमणों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आती।उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों की सामग्री और तराजू जब्त कर उन्हें परेशान किया जाता है, जबकि बड़े अतिक्रमणों के मामलों में विभाग की सक्रियता दिखाई नहीं देती। उन्होंने अतिक्रमण कार्रवाई में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
अधिवक्ता संघ ने नगर निगम प्रशासन से अतिक्रमण प्रभारी मानवेन्द्र सिंह को निलंबित कर विभागीय प्रभार से हटाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक जैन से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता के सम्मान से जुड़े मामले में जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई जरूरी है। नगर निगम कार्यालय के बाहर तालाबंदी और धरने के घटनाक्रम ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए।

Hasan Rashid

Hasan Rashid

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: India (Madhya Pradesh)

Mobile: +91 74892 27638

Email: rashid26hasan@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp