Tuesday, November 24, 2026
News:

सुरक्षित रेल परिचालन, सतर्कता एवं संरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए रेलकर्मियों को दिया गया मार्गदर्शन

,, टैलेंट टैलेंट इंडिया न्यूज़ 24 वेबसाइट

हसन रशीद चीफ एडिटर

सुरक्षित रेल परिचालन, सतर्कता एवं संरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए रेलकर्मियों को दिया गया मार्गदर्शन

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल द्वारा रेल परिचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जबलपुर मंडल के स्टेशनों पर विशेष संरक्षा संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन संगोष्ठियों का उद्देश्य फ्रंटलाइन रेलकर्मियों को सुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना, नवीनतम संरक्षा निर्देशों की जानकारी देना तथा ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा।

संगोष्ठियों में उपस्थित रेलकर्मियों को सुरक्षित रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई।

शंटिंग एवं परिचालन संबंधी सावधानियां : शंटिंग के दौरान आवश्यक सावधानियों, लोड स्टेबल एवं क्लियर करने की निर्धारित प्रक्रिया तथा टावर वैगन एवं टी.टी.एम. (TTM) मशीन की शंटिंग के दौरान परिचालन निर्देश 07/2026 का अनिवार्य रूप से पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई।

तकनीकी निगरानी एवं उपकरणों की सुरक्षा : सिग्नल के आदान-प्रदान के दौरान सतर्कता, लटकती हुई वस्तुओं, फ्लैट व्हील एवं हॉट एक्सल की निगरानी तथा ओ.एच.ई. (OHE) से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शीतकालीन सतर्कता एवं रखरखाव : आगामी शीतकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए विंटर पेट्रोलिंग के महत्व तथा डिस्कनेक्शन एवं रिकनेक्शन के दौरान निर्धारित संरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।

अनुशासन एवं दस्तावेजीकरण : प्राधिकार पत्र (Authority) एवं परिचालन संबंधी सभी दस्तावेजों को निर्धारित नियमों के अनुरूप सावधानीपूर्वक एवं त्रुटिरहित तैयार करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

संगोष्ठी के दौरान पर्यवेक्षकों ने रेलकर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि रेल परिचालन से जुड़े प्रत्येक कार्य में संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा मादक एवं नशीले पदार्थों का सेवन करके ड्यूटी पर उपस्थित न हों।

जबलपुर मंडल प्रशासन द्वारा संरक्षा संगोष्ठियों के माध्यम से रेलकर्मियों के तकनीकी ज्ञान एवं कार्यकुशलता को निरंतर बेहतर बनाने के साथ-साथ उनमें संरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित की जा रही है। इन प्रयासों का उद्देश्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, संरक्षित एवं सुचारु बनाते हुए यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराना है।


Featured image
Hasan Rashid

Hasan Rashid

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: India (Madhya Pradesh)

Mobile: +91 74892 27638

Email: rashid26hasan@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp