Tuesday, November 24, 2026
News:

ग्राम नन्हवारा में कथित अवैध शराब की पैकारी और धही देशी शराब के मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कथित रूप से अवैध शराब की पैकारी

टैलेंट टैलेंट इडिया न्यूज़ 24वेबसाइट हसन रशीद चीफ एडिटर

कटनी जिले की बड़वारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नन्हवारा (सेझा) के ग्राम नन्हवारा में कथित अवैध शराब की पैकारी और धही देशी शराब के मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कथित रूप से अवैध शराब की पैकारी संचालित होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शराब पीकर लोगों द्वारा रास्तों में गाली-गलौज करने, विवाद और लड़ाई-झगड़े की स्थिति निर्मित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे गांव का शांतिपूर्ण वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।

बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा बुरा असर

ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक रास्तों पर शराब के नशे में होने वाले विवादों का बच्चों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बच्चों का ऐसे माहौल से सामना होना उनके मानसिक विकास और सामाजिक वातावरण के लिहाज से चिंताजनक है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इस समस्या पर रोक नहीं लगाई गई, तो गांव की शांति व्यवस्था और सामाजिक वातावरण पर इसका और बुरा असर पड़ सकता है।

पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्राम पंचायत नन्हवारा (सेझा) के समस्त ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि गांव में कथित अवैध शराब की पैकारी और देशी शराब निर्माण की जांच कराई जाए तथा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इस गतिविधि पर रोक लगाई जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और बच्चों सहित आम नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की है।अब ग्रामीणों को पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है। उनका कहना है कि अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगने से गांव में होने वाले विवादों में कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।नोट:अवैध शराब की पैकारी एवं निर्माण संबंधी बातें ग्रामीणों की शिकायत पर आधारित हैं। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हुआ है।

Hasan Rashid

Hasan Rashid

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: India (Madhya Pradesh)

Mobile: +91 74892 27638

Email: rashid26hasan@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp