Tuesday, November 24, 2026
News:

जुआरियों के मोबाइल ने उगले ऑनलाइन सट्टे के राज, माधवनगर पुलिस ने तीन जुआरियों को दबोचा, मामा के सट्टा कारोबार का काला चिट्ठा आया सामने?, जांच में जुटी माधवनगर पुलिस…

जुआरियों के मोबाइल ने उगले ऑनलाइन सट्टे के राज, माधवनगर पुलिस ने तीन जुआरियों को दबोचा, मामा के सट्टा कारोबार का काला चिट्ठा आया सामने?, जांच में जुटी माधवनगर पुलिस…

टैलेंट इंडिया न्यूज़ 24 वेबसाइट

हसन रशीद चीफ एडिटर

कटनी। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के कारोबार का गढ़ माना जाने वाला माधव नगर हमेशा ही चर्चा में रहता है। बीती रात माधव नगर पुलिस द्वारा की गई एक जुआ फड़ पर कार्यवाही के बाद पकड़े गए जुआरियों के मोबाइल ने माधव नगर के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा कारोबार का बड़ा राज उजागर किया है। सूत्र बताते हैं कि माधव नगर पुलिस के हाथ पकड़े गए जुआरियों के मोबाइल से महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। व्हाट्सएप चैट के साथ-साथ ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की आईडी मोबाइल पर मिलने के बाद पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में पड़ताल करने में जुट गई है।
यह हुई कार्रवाई
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक माधव नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गत रात्रि रॉबर्ट लाइन मिल के पास दबिश देते हुए एक जुआ फड़ से हॉस्पिटल लाइन निवासी सुनील पिता चंद्रलाल मुल्जानी, खैबर लाइन निवासी वीरेंद्र उर्फ वीरु पिता जुमरामल नागदेव, समदडीया कॉलोनी निवासी राजेश पिता बच्चूमल लखानी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान मौका पाकर अन्य जुआरी भाग निकले। पकड़े गए उक्त तीनों आरोपियों से नगद 15900 रुपये पुलिस ने बरामद किए।
मोबाइल ने उगले राज
सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए तीनों जारी के मोबाइल फोन जप्त करने के बाद माधव नगर पुलिस ने जब मोबाइल फोन की जांच शुरू की तो वीरू उर्फ वीरेंद्र नागदेव के मोबाइल में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की आईडी पाई गई। पूछताछ में वीरेंद्र उर्फ विरू ने पुलिस को यह भी बताया कि वह माधव नगर निवासी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा कारोबारी मामा एवं जय के साथ मिलकर क्रिकेट सट्टे का काम करता है। मोबाइल फोन से पिछले 8 महीनों की व्हाट्सएप चैट भी बरामद की गई है, जो की ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के कारोबार से जुड़ी हुई बताई जा रही है। माधव नगर पुलिस के द्वारा पकड़े गए अन्य जुआरियों के मोबाइल फोन की जांच करते हुए, सट्टा कारोबार में संलिप्त पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
इनका कहना है
इस संबंध में जब हमने माधव नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि जुआरी के पास मिले व्हाट्सएप चैट और सट्टे की आईडी के संबंध में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल है इसकी भी पड़ताल की जा रही है

Hasan Rashid

Hasan Rashid

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: India (Madhya Pradesh)

Mobile: +91 74892 27638

Email: rashid26hasan@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp