Tuesday, November 24, 2026
News:

71वें स्थापना दिवस पर कटनी के बस स्टैंड स्थित आडिटोरियम में भव्य समारोह संपन्न

टैलेंट इंडिया न्यूज़ 24 वेबसाइट हसन रशीद चीफ एडिटर

कटनी।मध्यप्रदेश के 71 वें स्थापना दिवस पर कटनी के बस स्टैंड स्थित आडिटोरियम में भव्य समारोह का आयोजन हो रहा है।
इस अवसर पर विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल,बडवारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी,कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, वन मंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार,निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, पर्यावरणविद् श्री निर्भय सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी है।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण कर हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हो रहा है।
इसके पहले राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान के गायन से इस भव्य और गरिमामयी स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ हुआ।

Hasan Rashid

Hasan Rashid

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: India (Madhya Pradesh)

Mobile: +91 74892 27638

Email: rashid26hasan@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp