Tuesday, November 24, 2026
News:

बुरहानपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन फल वितरण और पौधारोपण कर मनाया जश्न

Talent इंडिया न्यूज़ 24 वेबसाइट

चीफ एडिटर हसन रशीद

बुरहानपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन फल वितरण और पौधारोपण कर मनाया जश्न

बुरहानपुर :- केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन बुरहानपुर जिले में बेहद उत्साह और सेवाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पौधरोपण किया और जरूरतमंदों के बीच फलों का वितरण किया।

लोक जनशक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शंकर पासी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के प्रदेश सचिव शकील खान और जिला अध्यक्ष भोजराज कैप्टन के नेतृत्व में 31 अक्टूबर को यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के मुख बगीर स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों को फल वितरण कर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश देते हुए जन्म दिवस मनाया

इस दौरान स्कूली बच्चों ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अनूठे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किया हुआ सुंदर जन्मदिन का कार्ड प्रदेश सचिव शकील खान और जिला अध्यक्ष भोजराज कैप्टन को सौंपा, जिसे पाकर पार्टी नेताओं ने बच्चों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रदेश सचिव शकील खान, जिला अध्यक्ष भोजराज कैप्टन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बबलू साल्वे, जितेंद्र राव तोले, अनिल इखारे, रमेश सुरवाड़े, नवीन भांड, मनोज मिश्रा और वीरेंद्र रायपुरे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने चिराग पासवान के दीर्घायु और यशस्वी राजनीतिक जीवन की कामना की।

Hasan Rashid

Hasan Rashid

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: India (Madhya Pradesh)

Mobile: +91 74892 27638

Email: rashid26hasan@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp